Bano-Hatia Train: अब रांची आना-जाना हुआ आसान, बानो के लिए शुरू हुई सीधी ट्रेन; जानें पूरा Time Table

Updated:
विज्ञापन

बानो-हटिया ट्रेन

बानो और आसपास के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली बार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया है. इस ट्रेन के चलने से यात्रियों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी, जिससे रांची आना-जाना आसान हो गया है.

विज्ञापन

रांची: बानो और आसपास के यात्रियों के लिए दक्षिण-पूर्व रेलवे की ओर से एक अच्छी खबर आई है. दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो-हटिया के बीच पहली बार ऐसी स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया है जो सिर्फ इसी जोन (क्षेत्र) में चलेगी और जिसके लिए अनारक्षित टिकट ले सकते हैं. ट्रेन के शुरू होने से बानो, कर्रा, पोकला, पकरा, कुरकुरा और महाबुआंग समेत आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को रांची आने-जाने में सुविधा होगी. इससे यात्रियों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह हटिया से बानो: नई ट्रेन का समय और लाभ

हटिया-बानो अनारक्षित स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन सुबह 9:15 बजे हटिया स्टेशन से रवाना होगी. यह ट्रेन बालसीरिंग, लोधमा, कर्रा, गोविंदपुर रोड, बकसपुर, पोकला, पकरा, कुरकुरा और महाबुआंग होते हुए सुबह 11:30 बजे बानो पहुंचेगी.

वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 08632 बानो-हटिया अनारक्षित स्पेशल शाम 4:30 बजे बानो से रवाना होगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 7:00 बजे हटिया पहुंचेगी.

Hatia-Bano Train Time Table

रूटप्रस्थानपहुंचने का समय
हटिया → बानोसुबह 9:15 बजेसुबह 11:30 बजे
बानो → हटियाशाम 4:30 बजेशाम 7:00 बजे

आठ कोच की ट्रेन, सभी कोच सामान्य श्रेणी के

रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में कुल आठ कोच लगाये गये हैं. इनमें दो एसएलआरडी और छह सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं. ट्रेन अनारक्षित होने के कारण यात्री सामान्य टिकट लेकर सफर कर सकेंगे.

शुरुआती दिन ट्रेन में यात्रियों की संख्या अपेक्षा से कम रही, क्योंकि इसके परिचालन की जानकारी अभी सभी यात्रियों तक पूरी तरह नहीं पहुंची थी.

ट्रेन की सुविधाओं के साथ-साथ, यह बस और ऑटो की तुलना में यात्रियों के लिए पैसे और समय की भी बचत करेगी.

यह भी पढ़ें: Supreme Court ने प्रदर्शनकारियों की FIR की रद्द, Jharkhand के छात्रों पर दर्ज केस का क्या होगा? जानें कितने लोगों पर हुई कार्रवाई

बस और ऑटो के मुकाबले समय और पैसे की बचत

ट्रेन के परिचालन से बानो और आसपास के क्षेत्रों के दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक फायदा होने की उम्मीद है. यात्रियों का कहना है कि बस या ऑटो से Ranchi आने-जाने में अधिक समय और पैसा खर्च होता है. ट्रेन शुरू होने से अब कम खर्च में सफर किया जा सकेगा.

यात्री खेतेंग तोपनो ने कहा कि ट्रेन शुरू होने से यात्रियों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी. बस या ऑटो से सफर करने में तीन से चार घंटे तक लग जाते हैं और करीब 200 रुपये तक खर्च हो जाते हैं, लेकिन ट्रेन से यह सफर कम समय और सिर्फ 50 रुपये में पूरा हो जाएगा.

कॉलेज छात्रा अनीषा बारला ने कहा कि वह पढ़ाई के लिए Ranchi आती-जाती हैं. ट्रेन शुरू होने से अब रोजाना घर से कॉलेज आना-जाना आसान और सस्ता होगा, जो पहले बस से 200 रुपये में होता था, अब 50 रुपये में हो जाएगा.

सब्जी और मौसमी फल लेकर Ranchi आने वालों को भी फायदा

बानो क्षेत्र से Ranchi सब्जी और मौसमी फल लेकर आने वाले लोगों के लिए भी यह ट्रेन उपयोगी साबित हो सकती है. सोमारी देवी ने बताया कि वह रोजाना सब्जी लेकर आती हैं. कई बार स्थानीय बाजार में सही कीमत नहीं मिलती. ट्रेन से अब सुबह ही बानो पहुंचना आसान होगा, जिससे समय बचेगा.

वहीं सुरालेन लुगुन ने बताया कि वह कनरवा से आना-जाना करते हैं और साग, सब्जी व मौसमी फल Ranchi लाते हैं. ट्रेन शुरू होने से सामान लाने-ले जाने में सुविधा होगी और यात्रा का खर्च भी कम होगा, जो पहले बस से 200 रुपये लगता था.

यह भी पढ़ें: सो रहा था पूरा परिवार, अचानक भरभराकर गिरा मिट्टी का घर; लातेहार में बारिश बनी आफत, 5 मकान ध्वस्त 

ग्रामीण यात्रियों को सीधा फायदा

हटिया-बानो के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से बानो और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को Ranchi आने-जाने का एक सस्ता और सुविधाजनक विकल्प मिला है. खासकर विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग, छोटे व्यापारी और रोजाना बाजार के लिए यात्रा करने वाले लोगों को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है.

रेलवे की इस पहल से क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही रेल कनेक्टिविटी की जरूरत भी कुछ हद तक पूरी हुई है.

यह भी पढ़ें: नौकरी नहीं, अब मशरूम की खेती से कमाई! लातेहार में 28 लोगों ने लिया खास प्रशिक्षण 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola