सो रहा था पूरा परिवार, अचानक भरभराकर गिरा मिट्टी का घर; लातेहार में बारिश बनी आफत, 5 मकान ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन

बालूमाथ में गिरा घर. | Prabhat Khabar Network

झारखंड के बालूमाथ और बारियातू में मूसलाधार बारिश के कारण पांच कच्चे घर गिर गए। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से उचित मुआवजे और मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

बालूमाथ: लातेहार के बालूमाथ और बारियातू प्रखंड में मूसलाधार बारिश से लोग परेशान हो रहे है. बारिश से नुकसान दिखने लगा है. बारिश के बाद बालूमाथ में दो व बारियातू में तीन घर ध्वस्त हो गये. बालूमाथ के कसियाडीह गांव में शांति देवी पति विजय पासी व उमा देवी पति दशरथ चौधरी के घर गिर गये. इससे दोनों परिवार बेघर हो गये. दोनों पीड़ित परिवार दूसरे के घर में शरण लेकर रहने को मजबूर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

लोगों ने बताया कि बारिश के कारण उनका घर क्षतिग्रस्त हो गया. परेशानी बढ़ गयी है. सूचना के बाद मुखिया नरेश लोहरा मौके पर पहुंचे. पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर मुआवजा दिलाने की बात कही. पीड़ितों ने प्रखंड प्रशासन से क्षतिग्रस्त घर का जायजा लेकर प्रावधान के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है.

उधर बारियातू प्रखंड में भी लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. फुलसू व साल्वे पंचायत में तीन मजदूर परिवार के खपरैल घर बारिश से भरभरा कर गिर गये. तीनों परिवारों के समक्ष रहने की समस्या खड़ी हो गयी है. मुक्की गांव में रजनी मसोमात पति स्व. करम गंझू ने बताया कि सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे. तभी अचानक मिट्टी का मकान भरभरा कर गिर गया.

किसी तरह सभी सदस्य जान बचाने में सफल रहे. वहीं साल्वे जामा मस्जिद टोला निवासी जुबैदा खातून के घर का एक हिस्सा व अलखडीहा टोला निवासी दीपक उरांव पिता स्व. श्याम उरांव के मिट्टी का कच्चा मकान भी बारिश के कारण गिर गया. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मकानों का जायजा लेने व सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

सूचना के बाद जेएमएम प्रखंड उपाध्यक्ष लाल आशीष नाथ शाहदेव पीड़ित रजनी मसोमात के घर पहुंचे. क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. उधर मुखिया राजीव भगत ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर सहायता का आश्वासन दिया.

यह भी पढ़ें: लातेहार में वाहन चालकों पर पुलिस की नजर, 24 वाहन पकड़े; नाबालिगों को बाइक देने पर चेतावनी 



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola