लातेहार में वाहन चालकों पर पुलिस की नजर, 24 वाहन पकड़े; नाबालिगों को बाइक देने पर चेतावनी
जांच अभियान में शामिल पुलिसकर्मी. | Prabhat Khabar Network
चंदवा में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान। हेलमेट और कागजात न होने पर 24 वाहनों पर की गई कार्रवाई, जानें पूरी खबर।
चंदवा: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने को लेकर एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर शहर में शनिवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इंदिरा गांधी चौक व थाना प्रवेश गेट के सामने जांच के दौरान मुख्य रूप से दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस व कागजातों की जांच की गई. चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट की भी जांच की गयी.
आपके शहर में
इस दौरान पुलिस ने 21 बाइक व तीन ऑटो समेत कुल 24 वाहनों को पकड़ा. पकड़े गए वाहनों से जुर्माना वसूली की अग्रतर कार्रवाई परिवहन विभाग द्वारा की जा रही थी. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह ने बताया कि वाहन जांच अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण व चालकों को परिवहन नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना है. अभिभावकों से अपील की कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन ना दे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए