मंईयां सम्मान से अबुआ आवास तक... चंदवा में JMM ने ग्रामीणों को बताया MMDR बिल का संभावित असर

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल झामुमो कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar Network

झामुमो ने चंदवा में एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। नेताओं ने जल-जंगल-जमीन और सरकारी योजनाओं पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में ग्रामीणों को बताया।

विज्ञापन

चंदवा: जल-जंगल-जमीन और खनिज संपदा से जुड़े अधिकारों की रक्षा को लेकर झामुमो का जागरूकता अभियान शनिवार को भी जारी रहा. पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसग पंचायत के सोस और बुल्हु तथा सेरक पंचायत के रूद गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर एमएमडीआर संशोधन विधेयक के प्रावधानों और इसके संभावित प्रभावों की जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

अभियान के दौरान झामुमो नेताओं ने कहा कि झारखंड के जल-जंगल-जमीन के साथ प्राकृतिक और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकारों की रक्षा जरूरी है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संशोधन विधेयक वापस नहीं लिये जाने की स्थिति में राज्य के हित, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर असर पड़ने की आशंका है.

जनकल्याणकारी योजनाओं पर असर की जतायी आशंका

झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि संशोधन विधेयक के प्रावधानों का असर भविष्य में राज्य की विभिन्न योजनाओं पर पड़ सकता है. उन्होंने मंईयां सम्मान योजना, 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, कृषि ऋण माफी, अबुआ आवास, सर्वजन पेंशन और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए ग्रामीणों को इसके संभावित प्रभावों के प्रति जागरूक किया.

मो सरफराज ने ग्रामीणों से अपने अधिकार, सम्मान और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की. उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना जरूरी है.

मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव रोबिन उरांव, राजेंद्र भगत, इसराफिल अंसारी, जाफिर अंसारी, सुनील गंझू, अख्तर अंसारी, सधन उरांव समेत कई पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: खेल दिवस पर बालूमाथ के विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, पुरस्कार के साथ स्कूलों को मिली खेल सामग्री


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola