रांची के डिस्टिलरी पुल के पास खड़ी बाइक में अचानक लगी आग, पूरी तरह जलकर हुई क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में डिस्टिलरी पुल के पास खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई. स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना का कारण अज्ञात.

विज्ञापन

रांची. सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित डिस्टिलरी पुल के पास खड़ी एक बाइक में मंगलवार को अचानक आग लग गयी. बाइक से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक में लगी आग पर काबू पाया. हालांकि, आग बुझाये जाने तक बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

बाइक में आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola