पत्नी से फोन पर हुआ विवाद, कमरे में खुद को किया बंद और फिर संजय ने उठाया यह कदम
संजय तांडी (फाइल फोटो)
जमशेदपुर में प्रेम विवाह के 4 महीने बाद, पत्नी से फोन पर विवाद के कारण 23 वर्षीय युवक संजय तांडी ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली. घरवाले सदमे में.
जमशेदपुर: कदमा थाना अंतर्गत रामजन्मनगर में सोमवार की रात पत्नी से फोन पर विवाद के बाद संजय तांडी (23) ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. संजय ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था. घरवालों ने काफी देर तक आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद खिड़की खोलकर देखा तो संजय फंदे से लटका हुआ था.
परिजनों ने खिड़की तोड़कर संजय को फंदे से उतारा और तत्काल एमजीएम अस्पताल ले गये. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर कदमा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
चार माह पहले सोनारी की युवती से किया था प्रेम विवाह
परिजनों के अनुसार, संजय तांडी ने करीब चार माह पहले सोनारी की रहने वाली सोमा कर्मकार के साथ प्रेम विवाह किया था. शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था. इसके बाद सोमा मानगो स्थित एक लॉज में रहने लगी थी. हालांकि वह बीच-बीच में घर आती थी. दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था.
परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात भी संजय और सोमा के बीच फोन पर विवाद हुआ था. इसके बाद संजय ने यह कदम उठा लिया. परिजनों के अनुसार, सोमा का मोबाइल अक्सर व्यस्त रहने को लेकर भी दोनों के बीच विवाद होता था.
मां के बयान पर यूडी केस दर्ज
इस मामले में मृतक की मां सुलोचना तांडी के बयान पर कदमा थाना में अस्वाभाविक मौत (यूडी) का केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस के अनुसार, संजय तांडी का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और छिनतई के मामले दर्ज थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए