सेन्हा में हाथी के हमले से महिला की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 27 May 2026 9:10 PM

विज्ञापन

सेन्हा में हाथी के हमले से महिला की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन

सेन्हा़ थाना क्षेत्र के सेरेंगहातु तोड़ार पंचायत अंतर्गत बरही केरा टोली में महुआ फल (डोरी) चुनने गयी एक महिला को हाथी ने पटककर कुचल दिया. इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतका की पहचान गांव के नंदू उरांव की 50 वर्षीय पत्नी धीरन उरांव के रूप में हुई है. इस घटना से केरा टोली के ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी नाराजगी है. परिजनों के अनुसार, महिला मंगलवार (26 मई) सुबह करीब पांच बजे घर से महुआ चुनने निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी. बुधवार को उसका शव एक ट्रेंच गड्ढे में मिला. शव मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में लगातार एक हाथी इंसानों पर जानलेवा हमले कर रहा है, जिससे उसके पागल होने की आशंका है. लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है. परिजनों को मिला तात्कालिक मुआवजा : घटना की सूचना पर सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा के निर्देश पर एएसआइ राजकुमार बैठा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, वन विभाग की ओर से वनरक्षी मुकेश कुमार, विक्की कुमार मेहता, मुकेश प्रजापति और रामहरि महतो भी पहुंचे. विभाग ने अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता राशि सौंपी. अधिकारियों ने कहा कि हाथी के हमले की आधिकारिक पुष्टि के बाद आश्रितों को पूरी मुआवजा राशि दी जायेगी.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola