ePaper

माई इंडिया माई वोट के तहत मतदान के लिये शपथ दिलायी गयी

Updated at : 22 Jan 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
माई इंडिया माई वोट के तहत मतदान के लिये शपथ दिलायी गयी

निष्पक्ष व शांति पूर्ण चुनाव के लिये माई इंडिया, माई वोट थीम के तहत प्रखंड व अंचल कर्मियों को शपथ दिलायी गयी.

विज्ञापन

सेन्हा. निष्पक्ष व शांति पूर्ण चुनाव के लिये माई इंडिया, माई वोट थीम के तहत प्रखंड व अंचल कर्मियों को शपथ दिलायी गयी. वहीं कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू के नेतृत्व में आयोजित किया गया. इस दौरान सभी कर्मियों द्वारा हम भारत के नागरिक,लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं. की अपने देश के लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाषा या अन्य किसी तरह के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना देश के सभी तरह के निर्वाचन में मताधिकार का निष्पक्ष प्रयोग करने की शपथ ली गयी. वहीं बीडीओ संग्राम मुर्मू ने कहा कि देश का अपना देश भारत लोकतांत्रिक पद्धति के आधार पर चलता है.चुनाव के माध्यम से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा बनाये गये नियमों के तहत शासन चलता है. इस लिये सभी तरह के निर्वाचन में लोग स्वयं मतदान करेंगे और अन्य लोगों को भयमुक्त हो कर बिना लालच का मतदान करने के लिये प्रेरित करेंगे जिसे सभी तरह का चुनाव शांति पूर्वक पूर्ण हो सके और योग्य जनप्रतिनिधि का चयन में सभी का सहभागी हों. पेशरार प्रखंड में मतदाता दिवस पर शपथ ली किस्को. पेशरार प्रखंड मुख्यालय में मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने मतदाता की शपथ ली. इस अवसर पर बीडीओ अजय तिर्की, बीपीओ तौसिफ इस्लाम, मोजाहिद सोहैल, बीआरपी अरुण कुमार साहू उपस्थित कर्मी व लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया और उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया. इस कार्यक्रम में अधिकारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित थे. सभी ने मतदाता शपथ ली और मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola