सेन्हा में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा, कमला देवी राइस मिल में एसपी समेत अधिकारियों ने की पूजा

Updated:
विज्ञापन

मौजूद एसपी सादीक अनवर रिजवी एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव से संपन्न हुई. कमला देवी राइस मिल में विशेष आयोजन हुआ, जिसमें एसपी सादीक अनवर रिजवी और अन्य अधिकारी शामिल हुए. श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया.

विज्ञापन

सेन्हा. सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई. विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गयी. सेन्हा स्थित कमला देवी राइस मिल परिसर में भी विश्वकर्मा पूजा को लेकर विशेष आयोजन किया गया.

विज्ञापन

विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया. पूजा को लेकर पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल रहा. आयोजन में दीपक जायसवाल, पंकज जायसवाल और प्रियेश जायसवाल ने लोगों का स्वागत किया.

एसपी समेत पुलिस अधिकारी पहुंचे

कार्यक्रम में लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक सादीक अनवर रिजवी पहुंचे और भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की. उन्होंने उपस्थित लोगों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं. मौके पर एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों के अलावा समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भी हिस्सा लिया. इनमें मनोज जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, अरविंद जायसवाल, आशीष जायसवाल, मनोज कुमार गुप्ता, मुकेश दूबे, राकेश कुमार सिन्हा, कुमार संदीप, नीरज अग्रवाल टूटू और डब्ल्यू जायसवाल सहित अन्य लोग शामिल थे.

भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. कमला देवी राइस मिल परिसर में दिनभर उत्साह का माहौल रहा. मौके पर प्रसाद वितरण के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola