बारिश में टूटी सड़क, ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान; अंशदान से मरम्मत कर बहाल किया कई गांवों का आवागमन

Updated:
विज्ञापन

मरम्मती करते लोग

कसियाडीह-कोचा मुख्य पथ पर पुल के पास बारिश से टूटी सड़क की ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास और अंशदान से मरम्मत कराई है. इससे बाधित आवागमन बहाल हो गया है और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

लोहरदगा: खरकी पंचायत के कोचा मुख्य पथ में पुल के सामने बारिश के बहाव से सड़क टूट जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया था. इससे कोचा, कसियाडीह, सेमरडीह, डटमा, बानपुर, दसरा टोली, बाला टोली, ऊपर कोचा, करमा टांड़, तिसिया और पाखर सहित कई गांवों के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

समस्या को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर सड़क की मरम्मत करायी. ग्रामीणों ने अंशदान कर जेसीबी की मदद से सड़क पर मोरम डलवाकर गड्ढे को भरवाया. मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सड़क पर आवागमन फिर से सामान्य हो गया है. इससे ग्रामीणों में खुशी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola