लोहरदगा में तेली कार्यकर्ता सम्मेलन 13 सितंबर को, छोटा नागपुरिया तेली समाज ने शुरू की तैयारियां

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते समाज के लोग

छोटा नागपुरिया तेली समाज लोहरदगा जिला समिति ने 13 सितंबर 2026 को एक बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन का फैसला किया है. यह बैठक सामाजिक संगठन को मजबूत करने पर केंद्रित थी.

विज्ञापन

लोहरदगा: छोटा नागपुरिया तेली समाज लोहरदगा जिला समिति की बैठक तेली धर्मशाला में जिला अध्यक्ष प्रो. शिव दयाल साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं विभिन्न प्रखंडों से आए समाज के लोगों ने भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में सामाजिक संगठन को मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. समाज के लोगों ने लंबे समय से कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं होने की बात कही. इसके बाद सर्वसम्मति से 13 सितंबर 2026 को तेली कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

सम्मेलन को लेकर विभिन्न प्रखंडों में बैठक कर समाज के लोगों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों और सदस्यों को दी गई. इसकी शुरुआत कुजरा गांव से होगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रकाश साहू, अभिषेक साहू और प्रवीण साहू को दी गई. कुरु प्रखंड में सरयू साहू, सोहन साहू व कृष्णा साहू तथा भंडरा में कैलाश साहू, बिंदु साहू व मुन्ना साहू को जिम्मेदारी दी गई. अन्य प्रखंडों के लिए लखपति साहू और सत्यनारायण साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई.

बैठक में प्रो. शिव दयाल साहू, सोहन साहू, लखपति साहू, राम बिलास, मुन्ना साहू, बजरंग साहू, प्रकाश साहू, अभिषेक साहू, सरयू साहू, कृष्णा साहू, सोनू साहू, प्रवीण साहू सहित विभिन्न प्रखंडों के समाज के लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola