अविराम ग्रुप को GNM कोर्स की संबद्धता मिली, लोहरदगा-लातेहार के छात्रों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी नर्सिंग शिक्षा
जीएनएम का भवन
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अविराम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) कोर्स के संचालन के लिए आधिकारिक मान्यता मिल गई है. यह मान्यता लोहरदगा, लातेहार और आसपास के जिलों के युवाओं, खासकर छात्राओं के लिए गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करती है.
कुड़ू, लोहरदगा: उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर अविराम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, टिको कुड़ू एवं लातेहार के चंदवा हुटाप को जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) कोर्स के संचालन के लिए आधिकारिक संबद्धता (एफिलिएशन) मिल गयी है. मान्यता मिलने की खबर से संस्थान के शिक्षकों, कर्मियों और क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में उत्साह है.
आपके शहर में
संस्थान के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने इस उपलब्धि पर फैकल्टी, प्रशासनिक टीम और छात्रों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है. संस्थान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और सुदूरवर्ती इलाकों के युवाओं, विशेषकर छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा और रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इसके लिए दूसरे प्रदेशों में पलायन नहीं करना पड़े.
उन्होंने कहा कि लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू, गुमला, सिमडेगा और आसपास के जिलों के छात्र-छात्राओं को मेडिकल एवं नर्सिंग शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़े, यही संस्थान का उद्देश्य है. नर्सिंग के बाद अविराम संस्थान की ओर से लॉ कॉलेज के संचालन की भी योजना है.
संस्थान प्रबंधन के अनुसार जीएनएम कोर्स के लिए आधुनिक लैब, सुसज्जित लाइब्रेरी, अनुभवी फैकल्टी और व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए समुचित व्यवस्था पूरी कर ली गयी है. इससे विद्यार्थियों को पेशेवर स्तर का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा. जीएनएम कोर्स की संबद्धता मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए