आम बागवानी में अज्ञात लोगों ने लगायी आग, दर्जनों पेड़ों को हुआ नुकसान

Updated:
विज्ञापन
आम बागवानी में अज्ञात लोगों ने लगायी आग, दर्जनों पेड़ों को हुआ नुकसान

आम बागवानी में अज्ञात लोगों ने लगायी आग, दर्जनों पेड़ों को हुआ नुकसान

विज्ञापन

किस्को. बगड़ू थाना क्षेत्र के आनंदपुर पोखरा टोली में वर्ष 2022 में बिरसा हरित आम बागवानी के तहत लाभुक सहाबीर उरांव के आम बागवानी में अज्ञात लोगों ने आग लगा दिया. बागवानी में घास-फूस व पत्ते के कारण देखते ही देखते आग की लपटें फैल गयीं. घटना में बागवानी में लगे 40 से अधिक पेड़ों को भारी नुकसान हुआ. आम के पेड़ में लगे मंजर व पत्ते पूरी तरह जल गये़ पीड़ित सहाबीर उरांव ने बताया कि अपनी जमीन पर 2022 में मनरेगा योजना के तहत बिरसा मुंडा आम बागवानी की थी. आम के पेड़ बड़े हो चुके थे और इस बार पेड़ मंजर से भर गये थे. आम की अच्छी फसल की उम्मीद थी पर किसी ने आम बागवानी में आग लगा दी. इससे पेड़ों को भारी नुकसान हुआ है. बाल विवाह और डायन प्रथा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया

सेन्हा. प्रखंड के मुर्की तोड़ार पंचायत भवन के समीप झालसा रांची के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा एवं डालसा सचिव राजेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाना था. पीएलवी पुनु देवी और प्रियांशु यादव ने ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताते हुए कम उम्र में शादी नहीं करने की अपील की. इसके साथ ही डायन बिसाही, भ्रूण हत्या और नशापान जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जागरूक किया गया. अभियान के दौरान ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गयी. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola