कुड़ू में मांदर-नगाड़े की थाप पर करमा पूर्व संध्या समारोह, करम झूमर में झूमे लोग; सुखदेव भगत का हुआ स्वागत

Updated:
विज्ञापन

फोटो (2) कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद (3) मांदर बजाकर खुशी मनाते सांसद सुखदेव भगत | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुड़ू में करमा पर्व की पूर्व संध्या पर मांदर और नगाड़े की थाप पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत का भव्य स्वागत हुआ, जिन्होंने पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

कुड़ू, लोहरदगा. प्रखंड में करमा पूर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम मांदर और नगाड़े की थाप पर संपन्न हुआ. कार्यक्रम में पहुंचे लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत का कुड़ू पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. लोगों ने मांदर बजाकर और करम झूमर खेलते हुए अपनी खुशी का इजहार किया.

विज्ञापन

करमा पर्व देता है भाई-बहन के प्रेम का संदेश

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि करमा का त्योहार हमें कई संदेश देता है. लोकमान्यता के अनुसार करम और धरम दो भाई थे. दोनों की रक्षा के लिए बहन ने करम डाली में रक्षा सूत्र बांधकर करम देवता से उनकी रक्षा की मन्नत मांगी थी. बहन ने दिनभर निर्जला एकादशी का व्रत भी रखा था. उसकी पुकार से करम देव प्रसन्न हुए और दोनों भाइयों की रक्षा की. तभी से करमा एकादशी का व्रत रखने की परंपरा चली आ रही है.

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति का उपासक और पुजारी है. करमा पर्व के दौरान करम देवता को धान की नयी फसल अर्पित कर बेहतर फसल उत्पादन की कामना की जाती है.

संस्कृति बचाने के लिए एकजुटता जरूरी

सांसद ने कहा कि अपनी सभ्यता और संस्कृति को बचाने के लिए समाज में एकजुटता जरूरी है. उन्होंने पारंपरिक पर्व-त्योहारों के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने पर जोर दिया.

मौके पर विधायक के निजी सचिव आलोक कुमार साहू, सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola