छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद सुखदेव भगत को बधाइयों का तांता, बोले- बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करना प्राथमिकता

Updated:
विज्ञापन

फोटो सांसद को बधाई देते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए आभार जताते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को प्राथमिकता बताया है।

विज्ञापन

लोहरदगा. छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत को बधाई देने का सिलसिला जारी है. रविवार को भी उनके लोहरदगा स्थित आवास पर सुबह से ही लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के अलावा झारखंड के कई जिलों से कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक पहुंचे. लोगों ने फूल-माला, बुके और शॉल ओढ़ाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी.

विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने से लोहरदगा संसदीय क्षेत्र का गौरव बढ़ा है और यह क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है.

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात

सांसद सुखदेव भगत ने बधाई देने पहुंचे लोगों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनका अकेले का नहीं, बल्कि लोहरदगा की जनता और कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता का सम्मान है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे.

सुखदेव भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने वर्ष 2028 में कांग्रेस की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को मजबूत करने की बात कही.

उन्होंने कहा कि लोहरदगा के विकास के लिए उनका संघर्ष पहले से और तेज होगा. क्षेत्र की जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को वह मजबूती से उठाते रहेंगे. मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola