जनजातीय गौरव दिवस झारखंड के लिए विशेष महाउत्सव : मनीर उरांव

Updated:
विज्ञापन
जनजातीय गौरव दिवस झारखंड के लिए विशेष महाउत्सव : मनीर उरांव

जनजातीय गौरव दिवस झारखंड के लिए विशेष महाउत्सव : मनीर उरांव

विज्ञापन

लोहरदगा़ भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस (15 नवंबर) की तैयारी को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव उपस्थित थे. बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गयी. जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस पूरे देश में मनाया जायेगा, लेकिन झारखंड के लिए यह विशेष महाउत्सव का अवसर है. भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाना गर्व की बात है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में इसकी घोषणा की थी, जिससे जनजातीय समाज के गौरव को नयी पहचान मिली है. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की संघर्ष गाथा आज भी हर भारतीय के मस्तिष्क में अंकित है. आज की नयी पीढ़ी को उनके विचारों और बलिदान से प्रेरणा लेकर समाज में उनके मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए. प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने कहा कि बिरसा मुंडा को भगवान का दर्जा कैसे मिला, यह जानना हम सबके लिए आवश्यक है. उन्होंने कहा कि आज भी जनजातीय समाज अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत है और बिरसा मुंडा की विचारधारा ही इस संघर्ष की दिशा दिखाती है. उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में 11 नवंबर को प्रेस वार्ता आयोजित होगी, जबकि 13 से 16 नवंबर तक सभी शहीद स्थलों की सफाई, दीपोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बजरंग उरांव, कलावती देवी, लक्ष्मी नारायण भगत, विश्वजीत भारती, अमित लोहरा, राजकुमार मुंडा, सुरेश बैठा, सचिन सिंघानिया, अशोक कास्यकार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola