लोहरदगा में करम पूर्व संध्या कार्यक्रम की तैयारी, सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

फोटो डीसी को निमंत्रण पत्र देते समिति के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा में आदिवासी कर्मचारी समिति ने आगामी करम पूर्व संध्या कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक की. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है. बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक आयोजनों पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

लोहरदगा. आदिवासी कर्मचारी समिति के तत्वावधान में समाहरणालय मैदान में समिति अध्यक्ष किशोर उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें आगामी करम पूर्व संध्या कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

विज्ञापन

बैठक में जिले के पदाधिकारियों और आमंत्रित अतिथियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण देने का निर्णय लिया गया. समिति की ओर से करम पूर्व संध्या कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त संदीप कुमार मीना को आमंत्रित किया गया है. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आरक्षी अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी सहित अन्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया.

सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने पर जोर

समिति के सदस्यों ने करम पर्व की परंपरा, संस्कृति और सामाजिक महत्व को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की. सदस्यों ने कहा कि करम पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है. करम पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से समाज की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा.

समिति ने जिले के पदाधिकारियों और समाज के लोगों से करम पूर्व संध्या कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की.

बैठक में बिनोद कुमार उरांव, विफाई उरांव, अभिषेक एक्का, सुधीर उरांव, सुनील मिंज, जगरनाथ उरांव, अंजू कुजूर, रेखा उरांव, नंदलाल उरांव, रघुनाथ मुंडा, पल्लवी, अनुप उरांव, विशाल मिंज सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola