ePaper

रांची से पैदल पहुंचे तीन को पुलिस ने रोका

Updated at : 03 Apr 2020 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
रांची से पैदल पहुंचे तीन को पुलिस ने रोका

लोहरदगा : रांची से पैदल चल कर तीन लोग लातेहार जिले के महुवाडांड़ जा रहे थे. इनमें दो पुरुष तथा एक लड़की थी. पैदल लातेहार जाने के क्रम में कुड़ू थाना के समीप बीडीओ मनोरंजन कुमार, सीओ कमलेश उरांव तथा थाना प्रभारी हरिऔध करमाली ने रोक दिया. तीनों का कुड़ू सीएचसी में प्राथमिक इलाज के […]

विज्ञापन

लोहरदगा : रांची से पैदल चल कर तीन लोग लातेहार जिले के महुवाडांड़ जा रहे थे. इनमें दो पुरुष तथा एक लड़की थी. पैदल लातेहार जाने के क्रम में कुड़ू थाना के समीप बीडीओ मनोरंजन कुमार, सीओ कमलेश उरांव तथा थाना प्रभारी हरिऔध करमाली ने रोक दिया. तीनों का कुड़ू सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों पुरुषों को कुड़ू में बने क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती करा दिया गया.

जबकि लड़की को थाना में रखा गया है. उनके परिजनों को सूचना देते हुए भेजने की व्यवस्था की जा रही है. बीडीओ मनोरंजन कुमार ने बताया कि दोनों पुरुष दूसरे जगह काम करते थे, पैदल चलते हुए लातेहार जाने के क्रम में लड़की के साथ जान पहचान हो गयी. सभी की जांच करायी गयी तथा दोनों पुरुषों को क्वारेंटाइन में भेज दिया गया है. लड़की के परिजनों को सूचना दिया गया है. उसे भेजने का प्रबंध हो गया है. लड़की को भेज दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola