रामनवमी पर भड़काऊ गानों और आपत्तिजनक नारों पर रहेगा कड़ा पहरा

Updated at : 23 Mar 2026 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
रामनवमी पर भड़काऊ गानों और आपत्तिजनक नारों पर रहेगा कड़ा पहरा

रामनवमी पर भड़काऊ गानों और आपत्तिजनक नारों पर रहेगा कड़ा पहरा

विज्ञापन

सेन्हा़ आगामी रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को थाना परिसर में बैठक हुई. सीओ पंकज कुमार भगत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बाजार डांडू, चंदकोपा, बरही, कोरांबे, सेरेंगहातु, गगेया, तोड़ार, आराहंसा सहित दर्जनों गांवों के मेला समिति के पदाधिकारियों, लाइसेंसधारियों और डीजे संचालकों ने हिस्सा लिया. गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई : बैठक में सीओ और थाना प्रभारी नीरज झा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार और एसडीओ द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है. डीजे संचालकों से कहा कि किसी भी परिस्थिति में भड़काऊ गाने या आपत्तिजनक नारे नहीं लगाये जायेंगे. केवल प्रशासन द्वारा चयनित और अनुमति प्राप्त गानों के ही प्रसारण की अनुमति होगी. अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. शपथ पत्र के जरिये कसी गयी नकेल : सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए मेला आयोजन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, लाइसेंसधारियों और डीजे संचालकों से अनिवार्य रूप से शपथ पत्र भरवाया गया. इसमें नियमों के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की सहमति ली गयी है. मौके पर मिथलेश मिश्रा, रंजीत यादव, दीपेश्वर भगत, बिनोद साहू, मनोज देव, राजेंद्र सिंह, अजय शुक्ला, गजाधर दास गोस्वामी सहित कापुी संख्या में ग्रामीण और समिति सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola