लोहरदगा में रामनवमी की धूम, अस्त्र-शस्त्र चालन और जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

Updated:
विज्ञापन
लोहरदगा में रामनवमी की धूम, अस्त्र-शस्त्र चालन और जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

लोहरदगा में रामनवमी की धूम, अस्त्र-शस्त्र चालन और जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिले में रामनवमी महापर्व को लेकर उत्साह चरम पर है. आगामी 27 मार्च को मनाये जाने वाले इस त्योहार की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. शहर की गलियों से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक को केसरिया महावीरी झंडों से पाट दिया गया है. विभिन्न अखाड़ों में शाम ढलते ही डंका और ताशा की गूंज के साथ अस्त्र-शस्त्र चालन का अभ्यास शुरू हो गया है. जय श्री राम और वीर बजरंगी के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है, जिसमें युवाओं के साथ-साथ बच्चों और महिलाओं में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है. सुरक्षा और शांति पर प्रशासन की पैनी नजर : त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. जिला स्तरीय शांति समिति के अलावा सभी थाना क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर गणमान्य लोगों से सहयोग की अपील की गयी है. प्रशासन ने सभी अखाड़ा समितियों से उनके अध्यक्ष, सचिव और सदस्यों की सूची मांगी है. साथ ही, शोभायात्रा को निर्धारित समय और तय रूट चार्ट के अनुसार ही निकालने का निर्देश दिया गया है ताकि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे. झांकी और अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता का आकर्षण : शहरी क्षेत्र में रामनवमी के दिन निकलने वाली भव्य झांकियां और अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी. विभिन्न अखाड़ों के बीच होने वाले इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को केंद्रीय महावीर मंडल द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा. जिले के कई हिस्सों में सप्तमी मेला की भी तैयारी चल रही है. जिन क्षेत्रों में अभी साज-सज्जा का कार्य शेष है, वहां युवाओं की टोलियां दिन-रात झंडे और तोरण द्वार लगाने में जुटी हुई हैं.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola