पार्टी की मजबूती उसके संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं पर टिकी होती है

Updated at : 09 Apr 2026 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
पार्टी की मजबूती उसके संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं पर टिकी होती है

पार्टी की मजबूती उसके संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं पर टिकी होती है

विज्ञापन

किस्को़ सरस्वती शिशु मंदिर के समीप विवेकानंद भवन में गुरुवार को भाजपा का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा-अभियान 2026 के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मुंडा ने की. इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया गया. बूथ प्रबंधन और सोशल मीडिया का मिला मंत्र : प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को भाजपा का इतिहास, वैचारिक अधिष्ठान, अंत्योदय से सप्त तृप्ति और कार्य विस्तार के गुर सिखाये गये. साथ ही डिजिटल युग में संगठन की मजबूती के लिए नमो ऐप, सरल ऐप और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर तकनीकी जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण प्रभारी विमलकांत सिंह ने बूथ प्रबंधन और प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला. घर-घर जाकर नीतियों का करें प्रचार : मौके पर प्रदेश मंत्री मनीर उरांव, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव और जिलाध्यक्ष अजय पंकज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की मजबूती उसके संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं पर टिकी होती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया. नेताओं ने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी हैं और उनका सम्मान सर्वोपरि है. कार्यशाला में महामंत्री पशुपति नाथ पारस, मिथुन तमेड़ा, सुरेश बैठा, सरिता देवी, पवन तिग्गा, बबलू प्रजापति, अरुण साहू, प्रकाश नायक, अरविंद पाठक, मुनिलाल भगत, सुधीर कुमार सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola