लोहरदगा को खेल हब बनाने के लिए राज्य स्तरीय स्विमिंग पूल जरूरी: पूर्व राज्यसभा सांसद

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू

लोहरदगा को खेल हब बनाने के लिए धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री से आधुनिक स्विमिंग पूल निर्माण की मांग की है. राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में दी जानकारी.

विज्ञापन

लोहरदगा : शहर के बड़ा तालाब में रविवार को एफडी इंटरप्राइजेज के सहयोग से राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अलग-अलग आयु वर्ग के तैराकों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया. खिलाड़ियों ने अपनी गति, संतुलन और तैराकी तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक और खेलप्रेमी भी पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन

खिलाड़ियों का अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू थे. कार्यक्रम में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू और सचिदानंद चौधरी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे. अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं.

कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि
कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि

लोहरदगा में बने आधुनिक स्विमिंग पूल : धीरज साहू

प्रतियोगिता के उद्घाटनकर्ता सह एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा को खेल हब के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर आधारभूत संरचना, प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने की है.

उन्होंने कहा कि तैराकी के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए लोहरदगा में राज्य स्तरीय सुविधाओं से युक्त आधुनिक स्विमिंग पूल का निर्माण जरूरी है. इसके लिए वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर लोहरदगा में आधुनिक स्विमिंग पूल बनाने की मांग रखेंगे. उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल बनने से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और लोहरदगा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की सुविधा भी विकसित होगी.

ये भी पढ़ें- बारिश ने छीना आशियाना, आर्थिक मदद के लिए पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

मेहनत और अनुशासन से हासिल कर सकते हैं मुकाम

धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा के युवा और खिलाड़ी प्रतिभा के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं. उन्हें सिर्फ उचित मंच, संसाधन और प्रोत्साहन की जरूरत है. नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के बल पर खिलाड़ी जिला स्तर से आगे बढ़कर राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया.

उन्होंने एफडी इंटरप्राइजेज के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर देते हैं. उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले आयोजनों को प्रोत्साहित करने की बात कही.

तैराकी तकनीक का शानदार प्रदर्शन
तैराकी तकनीक का शानदार प्रदर्शन

खेल से विकसित होता है अनुशासन और आत्मविश्वास

मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू, सचिदानंद चौधरी, हाजी अब्दुल जब्बारुल और नगर परिषद के वाइस चेयरमैन अब्दुल कादिर ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. अतिथियों ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है. इससे अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है.

प्रतिभाओं को उचित मंच देने की जरूरत

ये भी पढ़ें- गुमला में तेज रफ्तार स्कूटी ने मोटरसाइकिल को ठोका, एक की मौत

आयोजन समिति के उपाध्यक्ष सह एफडी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर हाजी जब्बारूल अंसारी ने कहा कि लोहरदगा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. जरूरत उन्हें उचित मंच और बेहतर अवसर देने की है. राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल मिलता है और उन्हें अपनी क्षमता परखने का अवसर मिलता है.

प्रायोजक संदीप मिश्रा ने भविष्य में भी विभिन्न खेलों से जुड़ी प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने का संकल्प जताया. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर तालियों की गड़गड़ाहट से बड़ा तालाब का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा. खेलप्रेमियों ने कहा कि लोहरदगा में इस तरह के आयोजन लगातार होने चाहिए, ताकि बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़े और जिले की नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिले.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola