ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
बैठक को संबोधित करती बीडीओ . | Prabhat Khabar Network
भंडरा थाना परिसर में ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बीडीओ और थाना प्रभारी ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द्र के साथ त्योहार मनाने की अपील की.
भंडरा (लोहरदगा): आगामी ईद मिलादुन्नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को भंडरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पर्व के दौरान आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाये रखने को लेकर चर्चा की गई. बैठक की संयुक्त अध्यक्षता बीडीओ प्रतिमा कुमारी और थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने की.
आपके शहर में
आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील
बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने कहा कि भंडरा हमेशा से आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है. उन्होंने सभी समुदाय के लोगों से आपसी तालमेल, प्रेम और सौहार्द के साथ ईद मिलादुन्नबी मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और शांति व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन का सहयोग करें.
ये भी पढ़ें- रांची में 6 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्र के नियमों का पालन जरूरी
थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि त्योहार के दौरान डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल में निर्धारित मानकों का पालन करना अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा. सभी लोगों से नियमों का पालन करने और शांतिपूर्ण वातावरण बनाये रखने में सहयोग की अपील की गई.
बैठक में राजकिशोर साहू, शशिकांत उरांव, उमेश प्रजापति, राजू साहू, मुमताज अंसारी, सोहैल अमीन, रामकिशोर ठाकुर, रमेश कुमार, कुलदीप उरांव, मनोज साहू, मोख्तार अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए