ईद उल मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक, 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस
बैठक में शामिल थाना प्रभारी व अन्य . | Prabhat Khabar Network
कुड़ू में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. थाना प्रभारी ने कहा कि जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकलेगा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे.
कुड़ू (लोहरदगा): ईद उल मिलादुन्नबी को लेकर कुड़ू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में 26 अगस्त को निकलने वाले जुलूस की तैयारी, निर्धारित मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. प्रशासन ने पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाये रखने की अपील करते हुए जुलूस को तय मार्ग से निकालने का निर्देश दिया.
आपके शहर में
सुबह गांवों और दोपहर में शहरी क्षेत्र में निकलेगा जुलूस
विभिन्न अखाड़ों के सदस्यों ने बताया कि 26 अगस्त को गांवों में सुबह भ्रमण के बाद जुलूस निर्धारित स्थान पर पहुंचकर संपन्न होगा. वहीं, शहरी क्षेत्र में दोपहर दो बजे से जुलूस निकाला जाएगा. शहरी क्षेत्र का जुलूस ब्लॉक मोड़ से शुरू होकर इंदिरा गांधी चौक पहुंचेगा. इसके बाद नीचे स्टैंड पेट्रोल पंप होते हुए मस्जिद चौक और फिर कृषि फार्म हाउस के पास पहुंचेगा. यहां मिलाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- जेसीबी की लापरवाही से 11 केवी केबल क्षतिग्रस्त, बिजली विभाग को 1.50 लाख का नुकसान
निर्धारित मार्ग से ही निकालना होगा जुलूस
थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा. किसी अन्य मार्ग का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी. उन्होंने कहा कि पर्व को लेकर थाना क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. सभी जुलूसों के साथ दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात रहेगा. शहरी क्षेत्र में निकलने वाले जुलूस के साथ भी पुलिस बल मौजूद रहेगा.
बैठक में अवर निरीक्षक उदय प्रसाद यादव, मनोज कुमार, सुनील कुमार सिन्हा, उपप्रमुख ऐनुल अंसारी, मुखिया मुमताज पवरियां, शहबान अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए