जेसीबी की लापरवाही से 11 केवी केबल क्षतिग्रस्त, बिजली विभाग को 1.50 लाख का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

गुमला ग्रिड में बाउंड्रीवाल निर्माण के दौरान जेसीबी की लापरवाही से 11 केवी केबल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे विभाग को 1.50 लाख का नुकसान हुआ. पुलिस जांच जारी है.

विज्ञापन

गुमला: 132/33 केवी गुमला ग्रिड में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए चल रही खुदाई के दौरान जेसीबी की लापरवाही से 11 केवी डुमरडीह फीडर का एचटीयूजी केबल क्षतिग्रस्त हो गया. इससे झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड को करीब 1.50 लाख रुपये का नुकसान होने की बात सामने आयी है. मामले में विद्युत विभाग की ओर से गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ केबल

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल गुमला के सहायक विद्युत अभियंता हरि उरांव ने थाना में दिये आवेदन में बताया है कि 17 अगस्त को दोपहर करीब 12:40 बजे पालकोट रोड स्थित 132/33 केवी गुमला ग्रिड में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए खुदाई का काम कराया जा रहा था. यह कार्य संवेदक राजकुमार प्रधान की ओर से कराया जा रहा था.

ये भी पढ़ें- गुमला में तेज रफ्तार स्कूटी ने मोटरसाइकिल को ठोका, एक की मौत

आवेदन के अनुसार, खुदाई के दौरान जेसीबी वाहन संख्या जेएच13सी-2775 के चालक और संवेदक की लापरवाही के कारण 11 केवी डुमरडीह फीडर का एचटीयूजी केबल क्षतिग्रस्त हो गया. केबल क्षतिग्रस्त होने से बिजली विभाग को करीब एक लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई.

जेसीबी चालक और संवेदक पर कार्रवाई की मांग

सहायक विद्युत अभियंता ने पुलिस से मामले में जेसीबी चालक और संबंधित संवेदक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें- बारिश ने छीना आशियाना, आर्थिक मदद के लिए पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola