लीगल सर्विसेज कैंप में अनुपस्थित रहना पड़ा भारी, 18 अधिकारी-कर्मचारियों से स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन

गुमला के बिशुनपुर में मेगा विधिक सेवा शिविर से बिना सूचना गायब रहने वाले 18 अधिकारियों और कर्मचारियों को बीडीओ ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है.

विज्ञापन

बिशुनपुर (गुमला): जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला के तत्वावधान में रविवार को आयोजित मेगा लीगल सर्विसेज कम एंपावरमेंट कैंप से अनुपस्थित रहना बिशुनपुर प्रखंड के 18 अधिकारियों और कर्मचारियों को भारी पड़ सकता है. बीडीओ सह सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है. कार्यालय की ओर से जारी पत्र में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब देने का निर्देश दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूर्व सूचना के बावजूद शिविर से रहे अनुपस्थित

जारी पत्र में कहा गया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला के निर्देश पर आयोजित शिविर में सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आदेश पहले ही दिया गया था. इसके बावजूद शिविर के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित नहीं हुए. शिविर में मौजूद लोगों ने भी अनुपस्थित पदाधिकारियों के बारे में जानकारी मांगी थी. इसकी जानकारी शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव की ओर से भी दी गई.

ये भी पढ़ें- गुमला में तेज रफ्तार स्कूटी ने मोटरसाइकिल को ठोका, एक की मौत

बिना सूचना अनुपस्थिति को माना गया लापरवाही

प्रखंड कार्यालय की ओर से जारी स्पष्टीकरण पत्र में कहा गया है कि बिना किसी सूचना के शिविर में अनुपस्थित रहना आदेश की अवहेलना, कर्तव्य के प्रति लापरवाही और स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है. संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से 24 घंटे के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण देने को कहा गया है. निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने या जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उनके खिलाफ अग्रेतर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल

स्पष्टीकरण की जद में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रभारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, लेखा सहायक, उद्योग विभाग, सामाजिक सुरक्षा, सहायक जन्म-मृत्यु, अभियान मनरेगा, बीपीओ शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- डायन-बिसाही के नाम पर प्रताड़ना कानूनन अपराध, अंधविश्वास से दूर रहें : डालसा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola