फुटबॉल फाइनल में डीसीएन लोहरदगा का जलवा, टोप्पो ब्रदर्स को हराकर जीता खिताब

Updated:
विज्ञापन

अतिथियों के साथ खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सेन्हा में आयोजित सातवें मनी प्राइज फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डीसीएन लोहरदगा और टोप्पो ब्रदर्स के बीच खेला गया. डीसीएन लोहरदगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग के लिए कुर्सी रेस का भी आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सेन्हा. सेरेंगहातु तोड़ार पंचायत के बरही चटकपुर में आयोजित सातवें मनी प्राइज फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया. फाइनल मैच से पहले बालक-बालिका एवं युवाओं के लिए कुर्सी रेस प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें चटकपुर के बादल उरांव ने प्रथम और नदिया के दीपक उरांव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. बालिका वर्ग में बरही की गुड़िया खाखा प्रथम और बरही गम्हरिया की देवंती उरांव द्वितीय रहीं.

विज्ञापन

इसके बाद बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला मन्हो एफसी और यंग वॉरियर्स के बीच खेला गया. मन्हो एफसी ने यंग वॉरियर्स को पराजित कर खिताब अपने नाम किया.

फाइनल मैच से पूर्व मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त डीआइजी रविन्द्र भगत, विशिष्ट अतिथि डीएसपी समीर तिर्की, थाना प्रभारी नीरज झा, युवा कांग्रेसी नेता अभिनव सिद्धार्थ, मुखिया शोभा देवी और लोहरदगा बेल लक्ष्मीनारायण भगत सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया.

डीसीएन लोहरदगा ने बालक वर्ग में मारी बाजी

बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला डीसीएन लोहरदगा और टोप्पो ब्रदर्स के बीच हुआ. डीसीएन की टीम ने अनुशासित और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया. टोप्पो ब्रदर्स की टीम उपविजेता रही. बीएस कॉलेज की टीम तीसरे और पाहन ब्रदर्स सेन्हा की टीम चौथे स्थान पर रही.

पुरस्कार वितरण से पूर्व सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त डीआइजी रविन्द्र भगत ने खिलाड़ियों, आयोजन समिति और उपस्थित युवाओं को संबोधित किया. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के प्रति जिज्ञासा बनाए रखने और राज्य व देश स्तर पर खेलने का प्रयास करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा को आगे ले जा सकते हैं और क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन सकते हैं. गांव के खिलाड़ी ही आगे चलकर राज्य और देश स्तर पर नाम कमाते हैं. खेल से प्रतिभाएं निखरती हैं और जीवन में खेल जरूरी है.

डीएसपी समीर तिर्की ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए खिलाड़ियों को गांव स्तर से ही मेहनत करने की जरूरत है. खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के हित में खेल को बढ़ावा देना जरूरी है.

आयोजन समिति के संरक्षक रामलखन प्रसाद ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मैदान में उतरना चाहिए. संघर्ष करने वाले खिलाड़ी ही विजेता बनते हैं. उन्होंने खेल प्रतिभाओं और खेल प्रेमियों को सहयोग का भरोसा दिया.

बालक वर्ग की विजेता टीम को 51 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 41 हजार रुपये तथा तीसरे और चौथे स्थान पर रही टीमों को 20-20 हजार रुपये का पुरस्कार चेक प्रदान किया गया. बालिका वर्ग की विजेता टीम को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों के अलावा समाजसेवी महावीर प्रसाद साहू, शक्ति कुमार, ललित मोहन महतो, सुनील अग्रवाल, जय प्रकाश भगत, रामचंद्र उरांव सहित अन्य समाजसेवी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola