सिरम पंचायत में महिलाओं को साबुन बनाने का प्रशिक्षण, वन उपज से आय बढ़ाने पर जोर
प्रशिक्षण के दौरान मौजूद महिलाएं | Prabhat Khabar Network
झारखंड के सिरम पंचायत में महिलाओं के लिए साबुन निर्माण प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य स्थानीय संसाधनों से कम लागत में साबुन तैयार कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे वे वन उपज से अपनी आय बढ़ा सकें.
किस्को (लोहरदगा): पेशरार प्रखंड के सिरम पंचायत में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई. झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के तत्वावधान में महिलाओं के लिए साबुन निर्माण प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. इसमें कोलकाता से पहुंचे प्रशिक्षक इंदिराशीश डे ने महिलाओं को हाथ से साबुन बनाने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी. साथ ही साबुन निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के सही अनुपात और गुणवत्ता बनाए रखने के तरीके भी बताए.
कम लागत में साबुन तैयार कर आय बढ़ाने की दी जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान इंदिराशीश डे ने बताया कि वन उपज और स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर कम लागत में गुणवत्तापूर्ण साबुन तैयार किया जा सकता है. उन्होंने साबुन को बाजार में बेचकर इसे आय के स्थायी स्रोत के रूप में विकसित करने के तरीकों की भी जानकारी दी. महिलाओं को निर्माण से लेकर गुणवत्ता बनाए रखने तक की बारीकियां समझायी गई.
ये भी पढ़ें- Ranchi Polytechnic Hostel पर पास आउट छात्रों का कब्जा, नए छात्रों की एंट्री रोकी तो मचा बवाल
वन उपज से आर्थिक लाभ लेने के तरीके बताए
कार्यक्रम के दौरान वनाश्रित समूह का गठन भी किया गया. ग्रामीणों को वन उपज से आर्थिक लाभ लेने के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. बताया गया कि जंगल पर निर्भर समुदाय वन संसाधनों का संरक्षण करते हुए उनका उपयोग अपनी आजीविका मजबूत करने के लिए कर सकते हैं. इस अवसर पर झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के जिला प्रभारी अलेक्स टोप्पो, प्रखंड प्रभारी शिवशंकर टाना भगत, बिफई भगत, अभिषेक किंडो समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
पांच गांवों की महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण
प्रशिक्षण शिविर में अम्बापावा, बरवाडीह, जमडीह, पहाड़गिर और सिरम गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इनमें सरिता कुमारी, रीता उरांव, प्रियंका उरांव, निर्मला उरांव, सुनीता उरांव, सुमित्रा देवी, कांति कुजूर, चित्रलेखा देवी, मानती देवी, सरिता उरांव, आरती पहाड़िया, सांवली उरांव, आरती खेरवार, पूनम उरांव, पुनी उरांव, गुड़िया उरांव, मनीता उरांव, पुष्पा उरांव, रविता उरांव, आरती उरांव, पूजा कुमारी, विनीता उरांव सहित अन्य ग्रामीण महिलाएं शामिल थी.
ये भी पढ़ें- एसआईआर में 325 मतदाताओं का गांव-पंचायत बदला, जनसुनवाई में पहुंची शिकायत
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए