छात्रों के बीच पहुंचे सुखदेव भगत, बोले- DUSU चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं, विचारों की लड़ाई
फोटो पर्ची बनाते सांसद | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के लिए NSUI कार्यालय पहुंचे. उन्होंने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यह चुनाव केवल विश्वविद्यालय का नहीं, बल्कि विचारों की लड़ाई है. उन्होंने छात्रों के साथ मिलकर चुनाव प्रचार के लिए पर्चियां भी बनाईं.
लोहरदगा. लोहरदगा लोकसभा सांसद सह छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव को लेकर छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए दिल्ली स्थित NSUI के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव 18 सितंबर 2026 को होना है. चुनाव को लेकर NSUI कार्यालय में कार्यकर्ता और छात्र नेता दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं.
NSUI कार्यालय पहुंचने पर सांसद सुखदेव भगत ने वहां मौजूद छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा चुनावी तैयारियों की जानकारी ली. उन्होंने छात्र नेताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं. NSUI केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि सभी छात्रों को साथ लेकर चलने वाला संगठन है.
उन्होंने कहा कि 18 सितंबर को होने वाला DUSU चुनाव केवल दिल्ली विश्वविद्यालय का चुनाव नहीं है, बल्कि विचारों की लड़ाई है. उन्होंने छात्रों से लोकतांत्रिक मूल्यों और सकारात्मक राजनीति को मजबूत करने की अपील की.
छात्रों के साथ बैठकर बनाई चुनावी पर्चियां
इसके बाद सांसद सुखदेव भगत स्वयं छात्रों के साथ बैठ गये और चुनाव प्रचार के लिए पर्ची बनाने में उनका हाथ बंटाया. सांसद को अपने बीच बैठकर पर्चियां बनाते देख वहां मौजूद छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया. कार्यकर्ताओं ने चुनाव की तैयारियों को और तेज करने का संकल्प लिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए