स्कूल म्यूज़ियम सह पुस्तकालय का हुआ उदघाटन

Updated:
विज्ञापन
स्कूल म्यूज़ियम सह पुस्तकालय का हुआ उदघाटन

राजकीय मध्य विद्यालय कुटमु में स्कूल म्यूज़ियम सह पुस्तकालय का उदघाटन शिक्षा के क्षेत्र में एक अभिनव पहल के रूप में किया गया.

विज्ञापन

लोहरदगा. राजकीय मध्य विद्यालय कुटमु में स्कूल म्यूज़ियम सह पुस्तकालय का उदघाटन शिक्षा के क्षेत्र में एक अभिनव पहल के रूप में किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनकी मातृभाषा, स्थानीय संस्कृति और परिवेश से जोड़ते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान करना है. जिला शिक्षा विभाग और हिंडालको के सहयोग से विकसित इस पहल में बच्चों को देखो–छुओ–समझो की पद्धति से सीखने का अवसर मिलेगा. म्यूज़ियम में स्थानीय वस्तुएं, पारंपरिक ज्ञान और समुदाय से जुड़ी सामग्री बच्चों के सीखने को अधिक प्रभावी और अर्थपूर्ण बनायेगी.

विद्यालय में स्थापित पुस्तकालय बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने, साझा पठन, कहानी सुनाने और चित्र पुस्तकों के माध्यम से उनकी कल्पनाशीलता और भाषा कौशल को मजबूत करने में सहायक होगा. यह पहल विशेष रूप से छोटे बच्चों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. समारोह में डीइओ सुनंदा दास चंद्रमलेश्वर, डीएसई अभिजीत कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव और वार्ड पार्षद दीप्ति राय उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में रश्मि खेस, निधि सिन्हा, सुनीति कुजूर तथा निखिल कुमार, अर्णव पराग और कंचन भगत का उल्लेखनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola