पीएम श्री स्कूल बीटीपी में मेगा PTM, लर्निंग गैप कम करने और नियमित उपस्थिति पर जोर
फोटो संबोधित करते शिक्षक | Prabhat Khabar Network
पीएम श्री बीटीपी स्कूल में आयोजित मेगा पीटीएम में बच्चों के शैक्षणिक विकास और लर्निंग गैप को दूर करने के लिए शिक्षकों और अभिभावकों ने लिए महत्वपूर्ण संकल्प।
भंडरा. पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, बीटीपी में गुरुवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गयी. इसका उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों के शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूक करना था. अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष राजो देवी ने की, जबकि संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय तिर्की ने किया.
बाल संसद के सदस्यों ने अभिभावकों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. इस दौरान द्वितीय अभिभावक-शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित सदस्यों को बैज लगाकर सम्मानित किया गया.
पांच संकल्पों पर हुई चर्चा
बैठक में छात्राओं के शत-प्रतिशत नामांकन, नियमित उपस्थिति और लर्निंग गैप कम करने के उपायों की जानकारी दी गयी. पीटीएम के पांच संकल्पों के तहत शिक्षक, अभिभावक और प्रशासन के बीच सीधे संवाद, बच्चों की प्रगति के प्रति स्कूल और अभिभावकों की जवाबदेही तथा पढ़ाई में माता-पिता की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया.
इसके अलावा बच्चों के नैतिक और सामाजिक विकास तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई. अभिभावकों ने बैठक में अपने सुझाव रखे और बच्चों की पढ़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.
मौके पर पीजीटी शिक्षक वरुण कुमार, नेहा कुमारी, चंचल कुमारी, मनोज कुमार राम, रश्मि कुजूर, सजित एक्का, टीजीटी शिक्षक ललिता कुजूर, अमन कुमार साव, राकेश उरांव, प्राथमिक शिक्षक रामप्रवेश प्रसाद गुप्ता, शंकर उरांव, बीना साहू सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए