कैरो के सीबीएन हॉस्पिटल में औचक जांच से खुली व्यवस्था की पोल, रिकॉर्ड व साफ-सफाई में मिलीं कमियां; सुधार का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

फोटो निरीक्षण करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा के सीबीएन हॉस्पिटल में सदर अस्पताल की टीम ने औचक निरीक्षण किया। रिकॉर्ड संधारण और साफ-सफाई में कमियां मिलने पर प्रबंधन को सुधार के कड़े निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

लोहरदगा. सदर अस्पताल की टीम ने गुरुवार को कैरो प्रखंड के उत्तका स्थित सीबीएन हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया. टीम में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंकर प्रसाद, जिला डाटा मैनेजर मोहम्मद जाहिद और आइडीएसपी के विमलेश कुमार शामिल थे.

विज्ञापन

पंजी और मरीजों से जुड़े अभिलेखों की जांच

टीम ने अस्पताल में पंजी संधारण, गर्भवती माताओं से संबंधित रिपोर्ट, ओपीडी व आइपीडी रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की जांच की. अस्पताल की साफ-सफाई, रखरखाव और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का भी जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान डॉ रेशमा अंजुमन ओपीडी में मरीजों का इलाज करती मिलीं.

जांच में साफ-सफाई और रिकॉर्ड संधारण में कुछ कमियां पायी गयीं. इस पर उपाधीक्षक ने अभिलेखों को सही तरीके से संधारित करने और व्यवस्था में शीघ्र सुधार करने का निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिया.

प्रसव की सुविधाओं की भी ली जानकारी

टीम ने प्रसव कराने वाली महिलाओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली. सामान्य और सिजेरियन प्रसव के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अस्पताल प्रबंधन को जानकारी दी गयी. साथ ही संक्रामक बीमारियों की रिपोर्टिंग और सर्विलांस को लेकर भी आवश्यक जानकारी दी गयी.

नो स्मोकिंग साइनेज लगाने का निर्देश

तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अस्पताल परिसर में 4×6 आकार का नो स्मोकिंग साइनेज लगाने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि साइनेज नहीं लगाने या नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola