रांची-लोहरदगा मेमू की लेटलतीफी से यात्री परेशान, छूट रही कनेक्टिंग ट्रेनें; घंटों करना पड़ रहा इंतजार

Updated:
विज्ञापन

फोटो रांची लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची-लोहरदगा मेमू ट्रेन के लगातार देरी से चलने के कारण यात्रियों की कनेक्टिंग ट्रेनें छूट रही हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

लोहरदगा. रांची-लोहरदगा रेलखंड पर मेमू ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है. ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण लोहरदगा से रांची जाने वाले यात्रियों की कनेक्टिंग ट्रेन छूट रही है. इससे उन्हें रांची स्टेशन पर अगली ट्रेन के इंतजार में घंटों समय बिताना पड़ रहा है.

विज्ञापन

कनेक्टिंग ट्रेन छूटने से बढ़ी परेशानी

नौकरी, व्यवसाय, इलाज और पढ़ाई के सिलसिले में प्रतिदिन रांची व अन्य शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. यात्रियों के अनुसार लोहरदगा से रांची पहुंचने के बाद उन्हें दूसरे शहरों की ट्रेनों से आगे की यात्रा करनी होती है. मेमू के विलंब से चलने के कारण निर्धारित समय पर रांची स्टेशन पहुंचना मुश्किल हो जाता है. कई बार स्टेशन पहुंचने के बावजूद कनेक्टिंग ट्रेन छूट जाती है, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा की पूरी योजना बदलनी पड़ती है.

समय-सारिणी के अनुसार परिचालन की मांग

यात्रियों का कहना है कि रांची-लोहरदगा रेलखंड पर मेमू ट्रेनें बड़ी संख्या में लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन हैं. ऐसे में रेलवे को इनके परिचालन की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन चलाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए. समय पर मेमू के परिचालन से रांची से आगे की यात्रा करने वाले यात्रियों को कनेक्टिंग ट्रेनों का लाभ मिल सकेगा और अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola