भंडरा-लोहरदगा सड़क पर हादसे ने मचाया हड़कंप, बाइक सवार युवक गंभीर
Updated:
विज्ञापन
भंडरा-लोहरदगा सड़क पर भैंसमुंदो पुल के पास बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल। प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल लोहरदगा रेफर किया गया।
विज्ञापन
भंडरा. भंडरा-लोहरदगा सड़क पर भैंसमुंदो पुल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया.
विज्ञापन
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल लोहरदगा रेफर कर दिया. घायल की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के आर्य गांव निवासी रवि साहू के पुत्र राजकुमार साहू के रूप में हुई है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन