कैरो मस्जिद जाने वाली सड़क से हटा जलजमाव और मिट्टी, मुख्य पथ के तीन अवरोधक भी हटाये गये
फोटो सड़क पर जमा गंदगी की सफाई करता मशीन | Prabhat Khabar Network
कैरो के मुख्य चौक पर सड़क अवरोधक हटाए गए और जलजमाव की समस्या को दूर किया गया। स्थानीय लोगों को अब आवागमन में काफी सुविधा होगी।
कैरो. मुख्य चौक स्थित मस्जिद मोड़ के पास मुख्य पथ पर बने तीन सड़क अवरोधकों को हटाया गया. साथ ही मुख्य पथ से कैरो मस्जिद जानेवाली सड़क पर जमा मिट्टी और जलजमाव की भी सफाई करायी गयी. यह कार्य पूर्व पंचायत समिति सदस्य शरत कुमार विद्यार्थी के सहयोग और प्रखंड सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी की देखरेख में हुआ.
आवागमन में हो रही थी परेशानी
स्थानीय लोगों के अनुसार ऊंचे सड़क अवरोधकों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी और दोपहिया चालकों को परेशानी होती थी. वहीं सड़क पर मिट्टी और जलजमाव के कारण मस्जिद, मुस्लिम मुहल्ला और कुम्हारटोली के लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी.
शरत कुमार विद्यार्थी ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में आगे भी सहयोग जारी रहेगा. मौके पर बाबूलाल उरांव, मुस्लिम अंसारी, जुबैर अंसारी, संजय महतो, मकसूद खान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए