लोहरदगा में रामचरितमानस पाठ को लेकर बैठक, सजावट से प्रसाद तक वरिष्ठ सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

फोटो बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा के श्री ठाकुरवाड़ी मंदिर में रामचरितमानस पाठ की तैयारी शुरू। कलश यात्रा और धार्मिक आयोजन को लेकर समिति ने बनाई विशेष कार्ययोजना।

विज्ञापन

लोहरदगा. गुदरी बाजार स्थित श्री ठाकुरवाड़ी मंदिर में रामचरितमानस पाठ समिति की बैठक अध्यक्ष अशोक पोद्दार की अध्यक्षता में हुई. महासचिव अजय कुमार मित्तल ने पिछले वर्ष दुर्गा पूजा नवरात्र के दौरान आयोजित रामचरितमानस पाठ एवं श्रीमद्भागवत कथा की जानकारी दी. सदस्यों ने आयोजन की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रम में किसी तरह की कमी नहीं रहने देने के लिए कार्ययोजना तैयार की.

विज्ञापन

वरिष्ठ सदस्यों को सौंपी गयी जिम्मेदारी

आयोजन को सफल बनाने के लिए सजावट, पंडाल, पूजन सामग्री, ध्वनि विस्तारक यंत्र, लाइट, प्रसाद, पेयजल और धन संग्रह की जिम्मेदारी वरिष्ठ सदस्यों को सौंपी गयी. सभी सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए आयोजन को भव्य बनाने का संकल्प लिया.

वरिष्ठ कार्यकर्ता मुरलीधर अग्रवाल ने बताया कि रामचरितमानस पाठ के व्यास इंद्र शंकर झा सहित अन्य ब्राह्मणों के आने की सूचना मिली है. उनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था वरिष्ठ सदस्यों द्वारा की जायेगी.

देवी मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा

बैठक में कलश स्थापना के दिन पावरगंज स्थित देवी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकालने पर भी चर्चा हुई. समिति ने सभी सनातन धर्मावलंबियों से समन्वय कर कलश यात्रा को भव्य बनाने का आग्रह किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola