बारिश से लोगों को गर्मी से राहत

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन

किस्को प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से लोगो को गर्मी से राहत मिल रही है.वहीं गरमा धान की फसल को फायदे पहुंच रही है.

विज्ञापन

किस्को. किस्को प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से लोगो को गर्मी से राहत मिल रही है.वहीं गरमा धान की फसल को फायदे पहुंच रही है.लोग गर्मी के मौसम की इंतजार कर रहे थे. लेकिन लगातार हो रही बारिश ने गर्मी की छुट्टी कर दी है. इस मौसम बारिश के साथ साथ में ठंडी हवाएं भी चल रही है.हवा और बारिश की वजह से लोगों को हल्की ठंड भी महसूस हो रही है.ऐसे किसान जो धान की रोपाई कर एक बार भी सिंचाई नही किए हैं,वैसे धान भी लहलहा रहे हैं.किसानों की माने तो इस बारिश से धान के पौधों को भी फायदा पहुंच रहा है. बीते वर्ष बेहतर पैदावार के बाद इस वर्ष काफी संख्या में किसानों द्वारा गरमा धान की खेती की हैं.हेसापीढ़ी,लावागाई,पतगेच्छा के दर्जनों किसानों द्वारा भारी मात्रा में गरमा धान की खेती की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola