सुदिव्य सोनू के निधन पर कुड़ू में विभिन्न दलों के नेताओं ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन

राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री के आकस्मिक निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

कुड़ू, लोहरदगा : झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर कुड़ू में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. नेताओं ने उनके निधन को झारखंड की राजनीति और आम लोगों के लिए बड़ी क्षति बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

भाजपा नेता राजू कुमार रजक ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू एक मुखर राजनेता थे. उन्होंने हमेशा जमीनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवाज बुलंद की. उनके निधन से राज्य ने एक सक्रिय और जनसरोकार से जुड़े नेता को खो दिया है.

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक

सुदिव्य सोनू के निधन पर कांग्रेस नेता सह प्रखंड उपप्रमुख ऐनुल अंसारी, हाजी सदरूल अंसारी, तनबीर गौहर, मुनीम अंसारी, सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव, झामुमो नेता रौशन ठाकुर, फारूक अहमद, भाजपा नेता विश्वजीत भारती, पंकज भारती, शशि कुमार, राजेश कुमार और राजू रजक समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया.

सभी ने दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola