बाल विवाह, नशाखोरी और डायन-बिसाही के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

जागरूकता अभियान चलाते पीएलवी | Prabhat Khabar Network

लोहरदगा के मुरकी तोड़ार पंचायत में बाल विवाह, बाल श्रम और नशाखोरी जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

सेन्हा, लोहरदगा : प्रखंड क्षेत्र की मुरकी तोड़ार पंचायत के चौकनी, तोड़ार और पखनटोली गांव में बाल विवाह, बाल श्रम, नशाखोरी और डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया. नालसा, नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के संयुक्त निर्देश पर आयोजित अभियान में ग्रामीणों को इन कुप्रथाओं से होने वाले नुकसान और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर जोर

डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा और सचिव मनोरंजन कुमार के निर्देश पर आयोजित अभियान में पीएलवी प्रियांशु कुमार यादव और पुन्नू देवी ने ग्रामीणों को बच्चों की शिक्षा के महत्व के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजना जरूरी है, ताकि वे बाल श्रम और नशाखोरी जैसी बुराइयों से दूर रह सकें.

ग्रामीणों को नशाखोरी से होने वाले दुष्प्रभाव और इससे जुड़ी बीमारियों की जानकारी दी गयी. वहीं, डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ जागरूक करते हुए इससे दूर रहने की अपील की गयी.

कम उम्र में विवाह नहीं करने की अपील

पीएलवी ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 की जानकारी देते हुए कम उम्र में विवाह नहीं करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया. साथ ही उन्हें अपने विभिन्न कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में भी बताया गया.

अभियान के दौरान किसी तरह की समस्या होने पर 1098, 100 और 112 हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देने की जानकारी दी गयी. ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए शिक्षित और जागरूक ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की गयी.

मौके पर आयुष खलखो, रुद्र भगत, मनीष उरांव, आरोही खलखो, शकुंतला कुमारी, आशा देवी, आदित्य खलखो, दावेदा कुजर, सुनीता कुमारी, सुखनी लोहराइन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola