हिसरी उर्दू मध्य विद्यालय में SMC का गठन, वोटिंग से मीर आसिफ बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

हिसरी में एसएमसी गठन के दौरान उपस्थित पदाधिकारी एवं अभिभावक | Prabhat khabar network

राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय, हिसरी में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का सफलतापूर्वक गठन किया गया. मीर आसिफ को अध्यक्ष और प्रदीप उरांव को उपाध्यक्ष चुना गया. यह समिति विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

विज्ञापन

किस्को, लोहरदगा: राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय, हिसरी के प्रांगण में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया. आमसभा में वोटिंग के माध्यम से मीर आसिफ को अध्यक्ष एवं प्रदीप उरांव को उपाध्यक्ष चुना गया. चयन प्रक्रिया पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई.

अधिकारियों और अभिभावकों की रही मौजूदगी

आमसभा में जिला कार्यालय द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक के रूप में बीईईओ राजीव रंजन, बीपीओ इंदु अग्रवाल, बीआरपी ओपेन देवघरिया, सीआरपी दीनबंधु डे, सिनी प्रतिनिधि तरुण कुमार, प्रभारी शिक्षक रामेश्वर भगत एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे.

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि चयन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने में स्थानीय प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ.

विद्यालय के विकास में होगी समिति की भूमिका

एसएमसी के गठन के बाद अब विद्यालय के विकास, नामांकन वृद्धि, मध्याह्न भोजन एवं अन्य योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी.


विज्ञापन
शुभम राय

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola