खाद-बीज दुकानों पर प्रशासन का छापा, स्टॉक से बिक्री रजिस्टर तक खंगाला; गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

खाद-बीज दुकान की जांच करते पदाधिकारी.

लोहरदगा में भूमि उपसमाहर्ता और अंचलाधिकारी ने खाद-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और दस्तावेजों की गहन जांच की गई। किसी भी अनियमितता पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

सेन्हा,लोहरदगा : प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न खाद-बीज दुकानों का भूमि उपसमाहर्ता अंगरनाथ स्वर्णकार एवं अंचलाधिकारी सेन्हा पंकज कुमार भगत ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध खाद एवं बीज के स्टॉक, रजिस्टर, बिक्री अभिलेख पंजी, भंडारण व्यवस्था और संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई. कई दुकानदारों से स्टॉक और बिक्री के मिलान से संबंधित जानकारी भी ली गई.

अनियमितता पर होगी कार्रवाई

अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत ने कहा कि किसानों के साथ किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी. निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने, स्टॉक छिपाने, बिना अभिलेख बिक्री करने अथवा मानक के अनुरूप खाद-बीज नहीं बेचने की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियम संगत कठोर कार्रवाई की जाएगी.

सभी दुकानदारों को स्टॉक रजिस्टर नियमित रूप से संधारित करने, दुकान में मूल्य सूची प्रदर्शित रखने तथा प्रत्येक बिक्री का सही अभिलेख रखने का निर्देश दिया गया.

किसानों से रसीद लेने की अपील

अंचलाधिकारी ने कहा कि खेती का समय किसानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह प्रशासन की प्राथमिकता है. किसानों को सलाह दी गई कि खाद-बीज खरीदते समय रसीद अवश्य लें. दुकानदार द्वारा किसी प्रकार की गड़बड़ी करने या खाद-बीज की कालाबाजारी के उद्देश्य से अधिक मूल्य वसूलने पर इसकी जानकारी तत्काल प्रशासन को दें.

मौके पर प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी त्रिवेणी भगत और दुकानदार मौजूद थे.


विज्ञापन
शुभम राय

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola