वैश्य महासम्मेलन में उपस्थित होना गर्व की बात : धीरज

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
वैश्य महासम्मेलन में उपस्थित होना गर्व की बात : धीरज

रायपुर छत्तीसगढ़ में साहू और वैश्य महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में धीरज प्रसाद साहू उपस्थित हुए.

विज्ञापन

फोटो संबोधित करते धीरज प्रसाद साहू लोहरदगा. रायपुर छत्तीसगढ़ में साहू और वैश्य महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में धीरज प्रसाद साहू उपस्थित हुए. कार्यक्रम की शुरुआत धीरज प्रसाद साहू ने किया. कार्यक्रम में आए हुए समाज के सदस्यों ने बुके व शॉल देकर धीरज प्रसाद साहू को सम्मानित किया. मौके पर पूर्व विधायक धनेंद्र साहू मौजूद थे. इस अवसर पर श्री साहू ने विद्यार्थियों के लिए बने छात्रावास का उदघाटन किया. मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि रायपुर, छत्तीसगढ़ में साहू व वैश्य महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होना मेरे लिए एक अत्यंत गर्व और सौभाग्य की बात है. इस अवसर पर साहू और वैश्य समाज के गणमान्यों ने जो स्नेह, मान-सम्मान और आदर प्रदान किया, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ. कहा साहू और वैश्य समाज न केवल सामाजिक और आर्थिक रूप से देश की रीढ़ हैं, बल्कि संस्कार, सेवा और संगठन की मिसाल भी हैं. इनकी एकता, अनुशासन और समाज के प्रति प्रतिबद्धता सराहनीय है. मुझे गर्व है कि मुझे ऐसे प्रतिष्ठित सम्मेलन में मुख्य अतिथि बनने का अवसर मिला. यह न केवल मेरा सौभाग्य है, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है कि हम सभी मिलकर समाज और राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान दें. श्री साहू ने कहा कि समाज की बच्चियों का उच्च शिक्षा में जाना हमारे लिए गर्व का विषय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola