ePaper

श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्षगांठ पर शोभायात्रा निकाली

Updated at : 31 Dec 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्षगांठ पर शोभायात्रा निकाली

श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्षगांठ पर शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन

भंडरा. अयोध्या श्रारीम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ बुधवार को प्रखंड में प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनायी गयी. इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में मातृशक्ति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. यात्रा भगवान जगन्नाथ मंदिर (ठाकुरबाड़ी) से शुरू होकर थाना रोड, नौडीहा चौक और ब्लॉक मोड़ होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई. मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष रितेश साहू ने कहा कि यह अवसर केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र की सांस्कृतिक एकता और विरासत के सम्मान का प्रतीक है. शोभायात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिलाएं और पुरुष भक्तिमय गीतों पर झूमते नजर आयें. जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन को सफल बनाने में विहिप के जिला मंत्री भीमनाथ शाहदेव, बजरंग दल संयोजक पवन प्रजापति, अनुभव कुमार, ईश्वरी मोहन शर्मा, आनंद दुबे और बबलू पंडा की सराहनीय भूमिका रही. मौके पर अमर साहू, रोहित लहरी, रोशन गुप्ता, करण, रमेश, अवधेश, शोभा देवी, किरण, सविता, रंजू, बसंती, सीमा समेत काफी संख्या में सनातन धर्मावलंबी उपस्थित थे. नगर परिषद ने बुजुर्गों व असहायों के बीच बांटे कंबल

लोहरदगा. नगर परिषद प्रशासक ने बुधवार को निकाय क्षेत्र के बुजुर्गों व जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. प्रशासक ने बताया कि आगामी दो-तीन दिनों के भीतर सभी अति जरूरतमंदों को जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये गये कंबल बांट दिये जायेंगे. उन्होंने नगरवासियों से ठंड से बचाव की अपील की. शहर के चौक-चौराहों पर परिषद द्वारा अलाव की व्यवस्था भी की जा रही है. मौके पर नगर प्रबंधक, स्वच्छता प्रभारी व अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola