लोहरदगा में चैती दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां तेज, भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

Updated:
विज्ञापन
लोहरदगा में चैती दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां तेज, भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

लोहरदगा में चैती दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां तेज, भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन

लोहरदगा. शहर में चैती दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है. विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भव्य पंडालों का निर्माण अंतिम चरण में है. इसी क्रम में बाबा मठ में आकर्षक और सुसज्जित पंडाल तैयार किया गया है, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र है. पंडाल को रंग-बिरंगे कपड़ों और पारंपरिक डिजाइन से सजाया गया है, जिससे इसकी भव्यता देखते ही बन रही है. अंदर माता दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से चल रहा है. मूर्तिकार प्रतिमा के रंग-रोगन और साज-सज्जा में जुटे हैं, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को दिव्य दर्शन मिल सके. पंडाल परिसर में साफ-सफाई और सजावट का कार्य भी जारी है. पूजा समिति के सदस्य व्यवस्था को सुचारू बनाने में लगे हैं, वहीं स्थानीय लोग भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पूजा को लेकर उत्साह है. समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पूजा को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने की पूरी तैयारी की जा रही है. सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. सेवा भारती के शिविर में 30 लोगों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

लोहरदगा. सेवा भारती लोहरदगा द्वारा रविवार को चुन्नीलाल उच्च विद्यालय प्रांगण में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल और मुकेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में 30 लोगों ने हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, ऑक्सीजन लेवल सहित अन्य जांच कराकर लाभ उठाया.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola