कुड़ू में दिव्यांग व्यापारी से लूटपाट मामले में एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कुड़ू के गल्ला व्यापारी मनोज साहू से हथियार का भय दिखा लूट लिया था लाखों रुपये, अन्य युवकों की तलाश कर रही है पुलिस
लोहरदगा : कुड़ू-लोहरदगा मुख्य पथ पर दोबा मोड़ करंजटोली के समीप एक माह पूर्व दिव्यांग गल्ला व्यापारी मनोज साहू से लूटपाट मामले में एक आरोपी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लोहरदगा जेल भेज दिया. बताया जाता है कि कुड़ू के गल्ला व्यापारी मनोज साहू से बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने हथियार के बल पर एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गया था.
मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की थी. पकड़े गये आरोपी के बयान के आधार पर रांची जिले के मांडर थाना के कंभीठा गांव निवासी सुका उरांव के पुत्र बासू उरांव को सोमवार को गिरफ्तार किया.
आरोपी बासू उरांव ने लूटपाट में शामिल एक अन्य अपराधी के संबंध में पुलिस को जानकारी दी है. साथ ही आरोपी ने घटना को अंजाम देने में सहयोग करनेवाले एक युवक की जानकारी पुलिस को दी है. पुलिस युवक की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




