नेहरू कप हॉकी में भंडरा की दोहरी जीत, दोनों टीमों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालिफाई

Updated:
विज्ञापन

फोटो खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में पीएम श्री स्कूल बीटीपी की अंडर-15 और अंडर-17 टीमों ने जीत दर्ज कर राज्य स्तर के लिए क्वालीफाई किया।

विज्ञापन

भंडरा: लोहरदगा में जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में पीएम श्री उत्क्रमित 2 उच्च विद्यालय बीटीपी, भंडरा की अंडर-15 और अंडर-17 टीमों ने अपने-अपने वर्ग में जीत दर्ज कर दोहरी सफलता हासिल की. दोनों टीमों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है. खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतर तालमेल, तकनीक और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों को मात दी. अब दोनों टीमें 19, 20 और 21 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में लोहरदगा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी.

विज्ञापन

नियमित अभ्यास से मिली सफलता

खिलाड़ियों की सफलता में शारीरिक शिक्षक अमन साहू के नियमित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उनके निर्देशन में खिलाड़ियों ने तकनीक के साथ रणनीति, अनुशासन और टीम भावना पर भी ध्यान दिया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय तिर्की ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और शिक्षकों के सहयोग का परिणाम है. दोहरी सफलता पर बीडीओ प्रतिमा कुमारी, सीओ दुर्गा कुमार, थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मियों और खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola