लोहरदगा में सफाई कर्मियों को 3 माह से वेतन नहीं, सांसद को सौंपा मांग पत्र; 24 से अनिश्चितकालीन धरना

Updated:
विज्ञापन

मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा के सफाईकर्मी 3 महीने से वेतन से वंचित हैं। 12 सूत्री मांगों को लेकर 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना-सत्याग्रह की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

लोहरदगा. नगर परिषद के हड़ताली सफाई कर्मियों ने तीन माह से वेतन नहीं मिलने समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को सांसद सुखदेव भगत को मांग पत्र और श्वेत पत्र सौंपा. कर्मियों ने श्री श्याम एसडब्ल्यूएम एजेंसी पर वेतन भुगतान में टालमटोल करने का आरोप लगाया.

विज्ञापन

जिला अध्यक्ष महेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला सचिव फूलदेव कुजूर ने कहा कि 22 सितंबर हो चुका है और आठ दिन बाद चार माह का वेतन बकाया हो जायेगा. उन्होंने कहा कि नौ दिन पहले उपायुक्त और एसडीओ को मांग पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गयी है.

बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर 24 सितंबर से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-सत्याग्रह किया जायेगा. इसके बाद जेल भरो अभियान चलाने की चेतावनी भी दी गयी. कर्मियों ने करमा पर्व के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ वार्ता करने का निर्णय लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola