टाटी में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, भव्य पंडाल और आकर्षक रोशनी से सजेगा गांव
बैठक में शामिल समिति के सदस्य. | Prabhat Khabar Network
टाटी गांव में दुर्गा पूजा की नई समिति का गठन किया गया. बैठक में भव्य पंडाल, आकर्षक विद्युत सज्जा और प्रसाद वितरण का निर्णय लिया गया, जिससे दुर्गा पूजा का उत्साह बढ़ गया है.
कुड़ू (लोहरदगा): जिले के कुड़ू प्रखंड के टाटी गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शिव शक्ति दुर्गा पूजा समिति टाटी की बैठक लाल विकास नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर उस पर विचार-विमर्श किया गया. इसके बाद इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य और भक्तिमय तरीके से मनाने के लिए नई समिति का गठन किया गया.
ये भी पढ़ें- मरहटिया आश्रम में श्रद्धा, सेवा और संस्कार के संकल्प के साथ मना श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस
नई समिति का किया गया गठन
बैठक में कशिश पासवान को अध्यक्ष, अर्पण मुंडा, राहुल साव और उदय मुंडा को उपाध्यक्ष बनाया गया. मोहित भगत को सचिव और सोनू गोप को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई. वहीं रवि पासवान को कोषाध्यक्ष बनाया गया. लाल विकास नाथ शाहदेव को संरक्षक बनाया गया.
समिति में मुखिया राजमुनी देवी, जयपाल पहान, दशई उरांव, बुधन मुंडा, जयपाल मुंडा, आदित्य यादव, विशाल शाहदेव, दीपक पासवान, संतोष साहू, सन्नी पासवान, रामू मुंडा, बिपिन लोहरा, भुगलु उरांव, प्रकाश उरांव, झरी उरांव, जतन मुंडा, बादल शाहदेव, संतोष गोप और शिवकुमार पासवान सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया.
ये भी पढ़ें- 35 साल बाद फिर साथ दिखे सेल माइंस उच्च विद्यालय के 1990 बैच के सहपाठी, यादें हुईं ताजा
भव्य पंडाल और आकर्षक विद्युत सज्जा की तैयारी
बैठक में इस वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान भव्य पंडाल बनाने और आकर्षक विद्युत सज्जा करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा नवरात्र के दौरान प्रत्येक संध्या आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण करने पर भी सहमति बनी. बैठक में गांव के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, भव्य और भक्तिमय तरीके से संपन्न कराने के लिए आपसी सहयोग से तैयारी करने की बात कही.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए