लाल-सफेद परिधान, मांदर की थाप और करमा नृत्य, किस्को के स्कूल में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक
फोटो.पी.एन. स्मार्ट एजुकेशन पब्लिक स्कूल बंजार किस्को में करमा पूजा महोत्सव के अवसर पर मांदर के साथ छात्र और प्रधानाध्यापिका प्रतिमा नीरज साहू के साथ छात्र-छात्राएं व शिक्षिकाएं. | Prabhat Khabar Network
किस्को के पीएन स्मार्ट एजुकेशन पब्लिक स्कूल में करमा पूजा महोत्सव 2026 पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. बच्चों ने आदिवासी वेशभूषा और नृत्य से समां बांधा.
किस्को. बंजार किस्को स्थित पीएन स्मार्ट एजुकेशन पब्लिक स्कूल में करमा पूजा महोत्सव 2026 पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. नन्हे-मुन्ने बच्चे लाल-सफेद पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में सजकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए.
प्रधानाध्यापिका प्रतिमा नीरज साहू ने कहा कि करमा पर्व प्रकृति, पर्यावरण, भाई-बहन के प्रेम और आदिवासी संस्कृति का प्रतीक है. छात्र-छात्राओं ने मांदर की थाप पर करमा नृत्य और लोकगीत प्रस्तुत किये.
कार्यक्रम में शिक्षक शुभम कुमार, सुप्रिया विश्वकर्मा, आरती राजपूत, खुशबू कुमारी, निकिता कुमारी, ममता कुमारी, संजना कुमारी, पल्लवी कुमारी और मंगनु साहू समेत अन्य मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए