बस वर्कर्स यूनियन लोहरदगा का चुनाव, अरविंद जायसवाल अध्यक्ष और एहसान कुरैशी-आनंद जायसवाल सचिव

Updated:
विज्ञापन

मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बस वर्कर्स यूनियन लोहरदगा में अरविंद जायसवाल अध्यक्ष चुने गए. यूनियन बस कर्मियों के हित में काम करेगी और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करेगी.

विज्ञापन

लोहरदगा. बस वर्कर्स यूनियन लोहरदगा की बैठक पवन एक्का की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से यूनियन के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया.

विज्ञापन

अरविंद जायसवाल को अध्यक्ष और पहलवान सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया. एहसान कुरैशी और आनंद जायसवाल को सचिव तथा संजय सिन्हा और प्रीतम जायसवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया. संरक्षक के रूप में पवन एक्का, मो इब्राहिम, संतोष मुखर्जी और गौरी शंकर सिंह का चयन किया गया.

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अलाउद्दीन, अमित सिंह, अशोक रजक, रबिल खान, शेर खान, मो राजा, ईशान कुरैशी, अभय सिंह, तबरज इमाम और अफताब कुरैशी को शामिल किया गया.

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने कहा कि यूनियन बस कर्मियों के हित में काम करेगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola